फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेतर में मिनी बस पलटी एक की मौत।

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। लेतर क्षेत्र में रविवार शाम को एक मिनी बस के पलट जाने से उसके सहचालक की मौत हो गई, जबकि मिनी बस में सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि मिनी बस पौनी से भांवला के लिए शाम को निकली थी। मिनी बस का पौनी से भांवला के लिए शाम को आखिरी फेरा होता है। जब मिनी बस लेतर के पास पहुंची तो वह असंतुलिक होकर पलट गई। हादसे में मिनी बस का सहचालक राकेश कुमार पुत्र बिशन दास निवासी गरण जागिर डडोया, रोहन पुरी निवासी लेतर तथा सुरेंदर कुमार निवासी तरियाठ घायल हो गए। बाद में सभी को लेतर भांवला में स्थित पीएचसी ले जाया गया, जहां पर राकेश कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उसके शव को पौनी पीएचसी में भेज दिया गया। जबकि बाकी दो घायलों का उपचार किया गया। गनीमत रहा कि बस में ज्यादा सवारी नहीं थी, वरना ज्यादा नुकसान हो सकता था।

नोट खबर फोटो नम्बर चार सहित।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें