अखनूर। गत एक हफ्ते भयंकर गर्मी से जूझ रहे लोगों को आखिर कार दोपहर बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि से राहत मिली।
जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर बाद सीमावर्ती क्षेत्र में जोरदार बारिश और ओलावृष्टि होने से लोगो को गर्मी से राहत मिली। लोगों का कहना है गर्मी से काफी परेशानी हो रही थी। कई क्षेत्रों में लो वोल्टेज के कारण बिजली के उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया था।