फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्चियों सहित परिवार को हिरासत में लेने पर आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। खालिस कुल्लियां के ग्रामीणों ने देर रात आरएस पुरा थाने का घेराव कर हिरासत में लिए गए परिवार को रिहा करने की मांग की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शुक्रवार को शिव मंदिर से आभूषण चोरी होने पर पुजारी ने शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस वहां घूम रही दो नाबालिग बहनों को पूछताछ के लिए थाने ले आई थी। बाद में उनके माता-पिता को भी हिरासत में लिया था। देर रात तक आरएस पुरा पुलिस द्वारा बिना मामला दर्ज किए उन्हें थाने में रखे जाने पर भड़के सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया। इसके साथ ही मंदिर के पुजारी व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उक्त परिवार को रिहा करने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि उन बच्चियों को थाने लाने से पहले पुलिस को पंचायत के सरपंच व पंचों से बातचीत करनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बाद में पुलिस ने लोगों के आक्रोश को देखते हुए छोड़ दिया और सुबह फिर थाने में बुलाया है। थाना प्रभारी चंचल सिंह ने कहा कि मंदिर के आभूषण चोरी की शिकायत के आधार पर ही कारवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें