अखनूर। कस्बे में भाजपा की मासिक बैठक प्रदेश सचिव सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार के गठन से यह साबित हो गया है देश की जनता प्रधानमंत्री की नीतियों से खुश है। प्रधानमंत्री आने वाले समय में देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जबकि पूर्व सरकारों ने मात्र खानापूर्ति कर आम जनता को भेदभाव के नाम पर बांटा था। वरिष्ठ नेता अशोक मित्रा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने गरीब जनता और किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इस अवसर पर मंडल प्रधान राम लाल, संसार सिंह, चंचल सिंह, त्रिलोचन शर्मा, उत्तम सिंह, शमशेर सिंह, मिल्खी राम व परमानंद आदि मौजूद रहे।