आरएस पुरा। महात्मा गांधी पार्क के पास जय माता ग्रुप शामका सुचेतगढ़-आरएस पुरा की ओर से पुलवामा के शहीदों की याद में छबील लगाई गई। शामका पंचायत के सरपंच बलकार सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया जय माता ग्रुप द्वारा गठित कमेटी की ओर से राहगीरों का ठंडा और मीठा पानी पिलाकर श्रद्धांजलि दी गई है। इस दौरान शहीदों की याद में दो मिंट का मौन रख उन्हें याद भी किया गया। इस मौके पर पंच जयपाल, पंच तरसेम सिंह, जोगिंद्र कुमार, रवि कुमार, नरेश कुमार, रमेश लाल सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।