फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़ाह में रिहायशी कुल्ले में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खड़ाह बली तहसील के खड़ाह गांव में रिहायशी कुल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। मगर जब तक दमकल वाहन पहुंचता तब तक पूरा सामान राख हो चुका था। यह कुल्ला मूल राज पुत्र जगन नाथ का था। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह पौने नौ बजे के करीब मूलराज के रिहायशी कुल्ले में आग लग गई। इस कारण कुल्ले के अंदर रखे चार गैस सिलेंडर फट गए, जिस कारण आग ने प्रचंड रूप धारण कर लिया। इसकी जद में आने से गेहूं की छह बोरियां, नकदी, घर का समान, कपडे़ सहित अन्य सामान राख हो गया। आसपास के ग्रामीणों ने आग को बुझाने की काफी कोशिश की मगर, आग ने सबकुछ लील लिया। पलांवाला पुलिस और तहसीलदार खड़ाह बली ने मौके पर पहुंच कर नुकसान का जयाजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें