पुंछ। नगर में कांग्रेस पार्टी की तरफ से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिला सचिव गुलजार जट्ट और पार्टी के युवा नेता अभिनव शर्मा ने की। जिला प्रधान चौधरी अब्दुल गनी मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के बुरे दिन शुरू हो गए हैं, जिसका प्रमाण हाल ही में तीन राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में जनता ने दे दिया है। बैठक में नगर के वार्ड 12 में पार्टी के प्रत्याशी के तौ पर निकाय चुनाव में दूसरे स्थान पर रहने वाले और कांग्रेसी परिवार के संजीव शर्मा विक्की को जिला उपप्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई। वार्ड 16 से चुनाव लड़ने वाले पार्टी प्रत्याशी कौशल शर्मा को नगर उप प्रधान बनाया गया है। ब्यूरो