मेंढर। सब डिवीजन में शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से खेलो इंडिया के तहत खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मेंढर और मनकोट जोन के 19 वर्ष से कम आयु के विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता का आयोजन जिला प्रशासन, जिला यूथ और स्पोर्ट्स विभाग के सहयोग से करवा रहा है। शुक्रवार को इसका उद्घाटन एसडीएम मेंढर अफजल मिर्जा ने किया। शुक्रवार को खो-खो के मुकाबले करवाए गए। फाइनल मुकाबला रविवार को हायर सेकेंडरी स्कूल मेंढर और हायर सेकेंडरी स्कूल गुरसाई के बीच होगा। ब्यूरो