फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी पर जा रहे दो कर्मचारी सड़क हादसे में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सोमवार को पुंछ जिले की सूरनकोट तहसील के सलाना क्षेत्र में जम्मू-पुंछ मार्ग पर एक मारुति 800 कार को एक मेटाडोर ने टक्कर मार दी। इससे कार करीब पचास मीटर नीचे खेत में जा गिरी। इस हादसे में कार में सवार होकर मेंढर में मंगलवार को होने वाले पंचायत चुनाव में ड्यूटी पर जा रहे दो सरकारी कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। घायलाें की पहचान बशीर अहमद ख्वाजा और शब्बीर अहमद ख्वाजा निवासी गांव मलहान तहसील सूरनकोट के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें