फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में वैन खाई में गिरी, पांच जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। सोमवार को जिले के मेंढर सब डिवीजन में एक वैन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में जा गिरी। इससे उसमें सवार पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपजिला अस्पताल मेंढर में भर्ती कराया गया। यहां से तीन घायलों को मामूली चोट लगने से प्राथमिक उपचार के बाद उनको छुट्टी दे दी गई, जबकि दो घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घायलों की पहचान आजिया जावेद (16) पुत्री मोहम्मद जावेद, हसीना गुलजार (17) पुत्री मोहम्मद गुलजार, जीनत फिरदौस (18) पुत्र जाकिर हुसैन, मेहनाज कौसर (40) पत्नी अब्दुल रहमान और कयूम खान (50) पुत्र मोहम्मद अशरफ सभी निवासी गांव संदोट तहसील बालाकोट के रूप में हुई है। कयूम खान और मेहनाज कौसर की हालत समाचार लिखे जाने तक स्थिर बनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें