पुंछ। सोमवार को पुंछ-रावलाकोट बस से भारत और पीओके के 28 लोग आर-पार हुए। जानकारी के मुताबिक सर्वप्रथम भारत की तरफ से 11 लोग पुंछ-रावलाकोट बस में सवार होकर नियंत्रण रेखा के उस पार गए। इसमें पीओके के नौ लोग भारत में बसे अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर वापस लौटे। करीब 8 हफ्ते बाद पाकिस्तान की तरफ से परमिट जारी किए जाने पर दो भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने उस पार गए। उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर भी 17 लोग राह-ए-मिलन पार कर इस पार पहुंचे। पीओके के सभी लोग भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए पहली बार इस पार आए हैं। ब्यूरो