फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुंछ रावलाकोट बस से आर पार हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ-रावलाकोट बस से 81 पीओके नागरिक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए। इस दौरान सुबह और शाम के समय पुंछ नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से बस चलती है, वहां मार्मिक दृश्य देखने को मिला। सबसे पहले भारत की तरफ से 31 लोग बस से उस पार गए, जिनमें सभी पीओके नागरिक यहां बसे रिश्तेदारों के पास एक महीना बिता कर लौटे। वहीं उस पार से बस से 50 लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें सभी पीओके नागरिक पहली बार रिश्तेदारों से मिलने के लिए आए। उधर, इस हफ्ते भी पीओके प्रशासन की तरफ से किसी भी भारतीय नागरिक को परमिट नहीं दिया गया। इससे एक भी भारतीय नागरिक पीओके में रिश्तेदारों से मिलने नहीं जा सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें