फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से बेघर हुए लोगों को दी आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बुधवार को जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव ने सूरनकोट तहसील के गांव डोगरियां मस्तान का दौरा कर शार्ट सर्किट से जले दो मकानों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर ही आठ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के तौर पर पांच-पांच हजार रुपये के चेक भेंट किए। जिला विकास आयुक्त ने प्रभावित परिवारों को सरकार की तरफ से सहायता दिलवाने के लिए उच्च अधिकारियों को लिखने का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसील प्रशासन से पीड़ित परिवारों को हर प्रकार का सहयोग देने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व सूरनकोट तहसील के गांव डोगरियां मस्तान दरा निवासी विलायक खान और उसे चचेरे भाई मोहम्मद शरीफ खाने के कच्चे मकानों में बिजली का शार्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। दो मकानों में रह रहे आठ परिवारों के 48 लोग आग लगने से बेघर हो गए थे। इन घरों में अगले महीने होने वाली दो बेटियों की शादियों के लिए एकत्र किया गया सामान भी आग की भेंट चढ़ गया था। इस घटना के बाद जिला विकास आयुक्त तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ दौरा कर प्रभावित परिवारों का दुख साझा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें