फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुगल रोड पर 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस ने मुगल रोड पर 8.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो लोगों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ सुरनकोट थाने में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम को एसएसपी पुंछ राजीव पांडे और एसएसपी अनवार उल हक के निर्देश पर सुरनकोट पुलिस ने डीएसपी सुरनकोट रियाज चौधरी, एसएचओ सोमराज, बैहराम गल्ला पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई जोनेश वर्मा और पोशाना में तैनात सेना की 16आरआर ने संयुक्त रूप से मुगल रोड पर विशेष नाका लगाया था। इस दौरान कश्मीर की तरफ से सुरनकोट की तरफ आ रही रही कार (सीएच 03डब्ल्यू 0139) को जब जांच के लिए रोका तो उसमें सवार कुलगाम के बिलाल अहमद और जावेद जरगर के पास से जांच के दौरान साढ़े आठ ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। इस पर दोनों आरोपी बिलाल अहमद डार निवासी कुलगाम और जावेद अहमद जरगर निवासी कुलगाम (कश्मीर) को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें