पुंछ। शनिवार दोपहर बाद मंडी कस्बे में शिया समुदाय ने करबला के शहीदों की याद में मोहर्रम का मातमी जुलूस निकाल कर इमाम हुसैन और उनके साथ करबला के मैदान में शहीद होने वाले शहजादा कासिम, अली असगर, जाहिरा सहित 72 बलिदानियों को याद किया। जुलूस में शामिल लोगों ने इसका मातम मनाया। मातमी जुलूस में मंडी कस्बे के अलावा पलेरा, अजमाबाद आदि क्षेत्रों के शिया समुदाय के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। मोहर्रम का यह जुलूस कस्बे के विभिन्न बाजारों से होता हुआ देर शाम इमाम बारगाह में पहुंच कर संपन्न हुआ। इस मौके पर अंजुमन ए जाफरिया संगठन के प्रधान नमज उल जाफरी, कल्बे अब्बास, इशरत हुसैन आदि शामिल रहे।