पुंछ। बुधवार को जिले के मंडी तहसील में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें तहसील प्रशासन के अधिकारियों, नागरिकों और दिव्यांगों ने भी भाग लिया। दोपहर में तहसीलदार मंडी जाहिर अहमद राणा की अगुवाई में स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग मौलवी मोहम्मद फरीद ने अपने कई साथियों के साथ अभियान में भाग लिया। उन्होंने लोगों के साथ तहसील कार्यालय से बस अड्डे मंडी तक साफ-सफाई की। ब्यूरो