पुंछ। बुधवार को देर रात जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर तैनात सेना के जवानों ने फेंसिंग के आगे एक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को दबोच लिया। रात अधिक हो जाने और दूरदराज के क्षेत्र की घटना होने से उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। सूत्रों के अनुसार बुधवार देर रात जिले में नियंत्रण रेखा पर करमाड़ा क्षेत्र में तैनात सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा पर फेंसिंग के आगे एक संदिग्ध को धर दबोचा। वह भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहा था। ब्यूरो