रियासी। रविवार सुबह दरिया चिनाब में छलांग लगाने वाले एक युवक की जान पुलिस ने बचा ली। बाद में युवक को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया।
बताया जाता है कि रविवार सुबह रियासी कस्बे में रहने वाला एक युवक दरिया चिनाब के पुल के ऊपर पहुुंचा। इससे पहले कि आसपास मौजूद कोई अन्य व्यक्ति कुछ समझ पाता युवक ने दरिया में छलांग लगा दी। पुल के पास तैनात सुरक्षा कर्मचारी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस स्टेशन रियासी व तलवाड़ा को दी। सूचना के मिलते ही दोनों थानों से पुलिस पहुंच गई। युवक को बचाने के प्रयास शुरू किए। कढ़ी मशक्कत के बाद युवक को दरिया से बाहर निकाला गया। युवक के दरिया में छलांग लगाने के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। ब्यूरो