दोमाना। पागल कुत्ते के आतंक से शामाचक निवासी परेशान हैं। शुक्रवार को पागल कुत्ते ने शामाचक में आठ लोगों को काटा है, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। उक्त महिलाएं करवाचौथ को लेकर बाजार में खरीदारी करने आई थीं। स्थानीय निवासी अश्विनी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को एक आवारा कुत्ते आतंक मचा दिया। बाजार में पहले करवाचौथ की खरीदारी करने आई महिलाओं को काटा है। मानिक पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल रंजीत सिंह ने बताया कि उनके स्कूल के दो बच्चों को भी कुत्ते ने काटा। इस कारण लोगों में दहशत है।