फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने से फरार हुआ आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शनिवार शाम को थाने से फरार हुए आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। उसके अलावा पुलिस ने उन दो आरोपियों को भी पकड़ लिया है जो केेस में नामजद थे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह ग्रामोड़ में प्राईवेट कंपनी के अधिकारियों सहित एक स्थानीय कर्मचारी पर हमला किया गया था। पुलिस ने इस संदर्भ में तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामलेे में पुलिस ने एक आरोपी रोहित सिंह पुत्र अश्विनी सिंह निवासी ग्रामोड़ को सेरबड़ क्षेत्र से पकड़ा था जबकि अन्य दो आरोपी राहुल सिंह पुत्र अश्विनी सिंह निवासी ग्रामोड़ तथा शिवतान सिंह पुत्र वचित्र सिंह निवासी ग्रामोड़ पुलिस की पकड़ से बाहर थे। शनिवार को रोहित सिंह पुलिस स्टेशन में शौचालय के लिए गया और वहीं से दीवार फांद कर फरार हो गया। बाद में पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। इस मामले में मुंशी अब्दुल करीम वानी को सस्पेंड कर दिया गया था। एसएसपी ताहिर सज्जाद भट्ट के निर्देश पर एसपी विरेंद्र सिंह मनहास के नेतृत्व में गठित की गई टीम ड़ीएसपी हेडक्वार्टर डाक्टर निखिल गोगना एसएचओ अश्विनी शर्मा तथा एसआई अब्दुल कबीर के चलाए गए अभियान के बाद फरार हुए आरोपी के साथ ही अन्य दोनों आरोपियों को पकड़ कर पुलिस स्टेशन में लाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें