रामबन। हाईवे पर रमसू के निकट मगरकोट गांव के पास एक बाइक सवार फिसल कर गहरी खाई में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने पीएचसी पहुंचाया जहां उसे जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसकी पहचान मोहम्मद मकबूल पुत्र खादिम हुसैन के रूप मेें हुई है। वह जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। ब्यूरो