रामगढ़ (ब्यूरो) । दग में सिलेंडर फटनेे से आग लग गई जिसमें बुआ दत्ता का परिवार बाल बाल बचा। दग छन्नो में शनिवार की सुबह खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने लगा और आग लग गई। ऐसे में परिवार में अफरा तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दग थाने के पुलिस कर्मियों ने सिलेंडर को घर से बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।