जम्मू (ब्यूरो)।
एसएसपी सुनील गुप्ता की पहल त्रिनेत्र के तहत पूरा जम्मू शहर अब सीसीटीवी से लैस हो चुका है। विभाग और जम्मू वासियों की मदद से लगभग हर चौक चौराहों पर सीसीटीवी लग चुके हैं। एसएसपी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस पब्लिक मीट के दौरान व्यापारियों और दुकानदारों से अपनी दुकानों में लगे सीसीटीवी में से एक सीसीटीवी सड़क की ओर लगाने के अनुरोध के चलते सभी जगहों पर सीसीटीवी लगे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल से जारी आपरेशन त्रिनेत्र के चलते काफी मसलों को सुलझाया गया है। आगामी दिनों में और भी जगहों पर सीसीटीवी लगाने की बात उन्होंने कही।