फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग के अपहरण मामले में दो सगे भाइयों की जमानत अर्जी खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भाइयों की नाबालिग को अपहरण करने के मामले मेें जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दी। सिद्धड़ा के रहने वाले मोहम्मद असलम और शोर मोहम्मद पर नाबालिग का अपहरण करने का केस दर्ज है। दोनों ने याचिका दायर कर जमानत मांगी थी। जिसे जम्मू के सब जज पवन कुमार ने खारिज कर दिया। चार महीने पहले ही दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इससे पहले दोनों तरफ के वकीलों के बीच बहस हुई। पीड़ित की तरफ से सीनियर पीओ पूजा निजहान ने कहा कि पीड़ित सिर्फ 12-13 साल की है। जिसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई। अपहरण कर मारा पीटा गया। इसका विरोध करते हुए आरोपियों के वकील ने कहा कि यह झूठा केस है। पीड़ित के पिता की तरफ से इसकी कोई शिकायत भी दर्ज नहीं की गई। हालांकि जज ने दोनों तरफ से की दलीलें सुनने के बाद जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें