कठुआ। बुधवार शाम हिट एंड रन केस में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर के साथ मौत हो गई थी। पुलिस ने इस संदर्भ में आईपीसी की धारा 279, 304 ए के तहत मामला दर्ज किया था और वीरवार को इस हादसे के वाहन को बरामद किया। पुलिस के अनुसार ट्रैक्टर जेके08एफ-3672 की टक्कर के कारण व्यक्ति की मौत हुई थी। पुलिस ने चालक को भी पहचान लिया है और उसकी धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया है। ब्यूरो