फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में तेंदुए ने किया एक दर्जन मवेशियों का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। महानपुर के पास पढ़ते गांव रायपुर और साथ लगते गांवों में तेंदुए की दहशत से लोग परेशान हैं। एक हफ्ते के भीतर तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बनाया है। पूर्व सरपंच राज सिंह, हंसराज, बाबूराम, पवन कुमार आदि ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ रैपर, लोअर रैपर, खनेडी, जलेडी आदि इलाकों में लगातार मवेशियों पर हमले कर रहा है। शाम ढलते ही तेंदुआ रेपर में सड़क के बीच में बैठ जाता है, जिससे छोटी गाड़ियों, मोटरसाइकिल, स्कूटर पर आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुआ लोगों के घरों से ही मवेशियों को उठाकर ले जा रहा है, जिससे लोगों को लोगों में दहशत और बढ़ गई है। जितेंद्र सिंह ने बताया की शुक्रवार की रात को तेंदुआ उनके घर से ही कुत्ते को उठाकर ले गया और पास पढ़ते कुछ घरों में दो बकरियों एक कुत्ते को जख्मी कर गया। इतना ही नहीं एक हफ्ते के अंदर भीतर लगभग दर्जन मवेशियों को इसने अपना शिकार बनाया है। ग्रामीणों ने मांग की है कि वन जीव विभाग इस पर कार्रवाई करे, नहीं तो जिनका नुकसान हुआ है उन्हें मुआवजा दे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें