फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मवेशी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उधमपुर। शनिवार देर रात को शहर के दो अलग अलग स्थानों से पुलिस ने दो ट्रकों से 28 मवेशी बरामद कर पांच लोगों को तस्करी के आरोप में पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने संगूर चौक पर ट्रक नंबर जेके02एएफ-1811 को तलाशी के लिए रोका। तलाशी लेने पर पुलिस ने ट्रक के अदंर से 14 मवेशियों को बरामद किया। पुलिस ने उसी समय चालक मोहम्मद शरीफ निवासी थोरी खड्ड ज्योड़ियां और बशीर अहमद निवासी तलवाड़ा रियासी को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शनिवार देर रात को ही पुलिस ने भारत नगर इलाके में ट्रक नंबर जेके02एएफ-4320 को तलाशी के लिए रोका। इस ट्रक से भी पुलिस ने 14 मवेशी बरामद किए। पुलिस ने चालक अब्दुल सलाम निवासी बटोत, मुंशी व रफीक दोनों निवासी उखराल जिला रामबन को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें