परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र में गेहूं की फसल येलोरेस्ट की चपेट में है। मगर किसानों ने कृषि विभाग की ओर से दवाई नहीं मिल पा रही है, जिस कारण उनमें रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा किसान महंगे दाम पर दवाई बाजार से खरीदने को मजबूर हैं। किसान बलवान सिंह ने बताया कि विभाग को किसानों की मदद करनी चाहिए, क्योंकि वह फसल के येलोरेस्ट की बीमारी से पभावित होने से परेशान हैं। इसलिए केंद्र में जल्द दवाई मुहैया करवाई जाए। विभागीय अधिकारी ने बताया कि दवाई खत्म हो गई है, जिसकी डिमांड दे दी गई है। बहुत ही जल्द किसानों को मुहैया करवा दी जाएगी।