कठुआ। पुलिस महानिदेशक जम्मू-कश्मीर दिलबाग के निर्देश पर आईआरपी की 19वीं बटालियन के 82 जवानों को पदोन्नति मिली है। तीस जनवरी को हुई बैठक में बटालियन के विभाग की कमेटी ने 82 जवानों की इन-सीटू पदोन्नति की। एसएसपी कमांडेंट शिव कुमार ने बताया कि कमेटी ने 64 कांस्टेबल और 18 जवानों को पदोन्नत किया है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से इन जवानों का हौसला बढ़ेगा और वह बेहतर तरीके से काम करेंगे। ब्यूरो