‘शहीदों का देश हमेशा ऋणी रहेगा’
जम्मू। राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने शहीद लांस नायक नजीर अहमद वानी को श्रद्धांजलि दी। शहीद को मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। उनके बलिदान से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। राज्य में अमन शांति के लिए दिए बलिदानाें का देश ऋणी रहेगा। वानी की शहादत से घाटी के युवा प्रेरणा लेकर देशसेवा में योगदान देंगे। ब्यूरो