महानपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उपजिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात महानपुर के एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसकी पहचान दर्शन कुमार वार्ड छह निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार यह घरेलू विवाद का मामला हो सकता है। युवक मंगलवार की रात अपने कमरे में गया था और गले में फंदा लगा लिया। घर वालों ने दरवाजा तोड़कर उसे निकाला और पीएसी महानपुर ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो