श्रीनगर। कुपवाड़ा पुलिस ने नशे की खेप के साथ स्थानीय टीचर को दबोच लिया। पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी टीचर मुश्ताक अहमद लोन निवासी थैयान कालारूस प्रतिबंधित हर्बल बुदनंबल (शियथ खर) की तस्करी कर रहा है। इस हर्बल से नशा का कई सामान बनता है। पुलिस ने उससे 21 किलो शियथ खर बरामद की।