फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूतों के गोदाम में लगी आग दूसरे दिन बुझी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केनाल रोड स्थित जूतों के गोदाम में लगी भीषण आग दूसरे दिन जाकर शांत हुई। बुधवार को दमकल विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार शाम को एक्शन जूतों के गोदाम में आग लग गई थी। दमकल वाहनों ने पूरी रात आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन रह रह कर आग फैलती गई। बुधवार की सुबह भी गोदाम से धुआं निकलता रहा। कई घंटे आग लगने से पूरी इमारत गर्म हो चुकी थी। जिसे ठंडा करना करने के लिए दोबारा से पानी फेंका गया। बताते चलें कि आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने से इमारत के कई हिस्से कमजोर पड़ चुके हैं। जो कभी भी गिर सकते हैं। इससे दूर रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें