भद्रवाह (ब्यूरो)। आतंकवाद के उग्र दौर में जब जब चारों तरफ खूनी खेल चल रहा था, तब भद्रवाह के अनगिनत लोगों ने देशभक्ति की कीमत अपनी जान देकर चुकाई थी। फहरिस्त में रुचिर कुमार कौल, शहीद स्वामी राज, सुंदर लाल, और न जाने कितनी ऐसी हस्तियां हैं जो हंसते-हंसते वतन पर शहीद हो गए। उन्हीं वीरों को याद करने के लिए हर साल सात जून में शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। भद्रवाह के वीर सपूत रुचिर कुमार कौल ने 7 जून 1994 को अपने प्राणों की आहुति देकर देश की रक्षा की थी।