जम्मू। बाहरी राज्य में फंसे प्रदेश के छात्र श्रमिक और आम लोगों को वापस लाने के लिए एलजी प्रशासन के प्रयास लगातार जारी है। इसी कड़ी उप राज्यपाल गिरीश चंद्र मुरमू और सलाहकार बसीर अहमद खान के हस्तक्षेप से दिल्ली में फंसे छात्र जिनमें दिव्यांग छात्रों भी शामिल थे उन्हें वापस प्रदेश लाया गया है। मंगलवार को दिल्ली से 5 एसी बस में 125 छात्रों को वापस जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना किया गया था। यह बसें बुधवार को छात्र के जम्मू पहुंची। इनमें जम्मू और कश्मीर संभाग के विभिन्न जिलों के छात्र थे जो लॉक डाउन के कारण दिल्ली में फंस गए थे। सरकार के हस्तक्षेप के बाद इन छात्रों को वापस लाया जा सका है। इन छात्रों का यात्री किराया सरकार द्वारा दिया गया है। ब्यूरो