फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े छह करोड़ की ड्राई फ्रूट धोखाधड़ी में 1229 पन्नों की शुरुआती चार्जशीट दायर की

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। क्राइम ब्रांच ने 6.5 करोड़ के ड्राई फ्रूट की धोखाधड़ी में मां बेटे के खिलाफ शुरूआती चार्जशीट दायर की है। 1229 पन्नों की चार्जशीट में मुख्य आरोपी श्रीनगर का रहने वाला तौसीफ अहमद है। इस धोखाधड़ी में उसकी मां शकीला भी शामिल है। जबकि रियाज अहमद मट्टू नाम के अन्य आरोपी के साथ मिलकर तौसीफ ने इस साजिश को रचा। क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को फारेस्ट मैजिस्ट्रेट की कोर्ट में चार्जशीट दायर की।  मामला 2019 का है। जम्मू के सुंजवां में रहने वाले रईस अहमद ने क्राइम ब्रांच के पास शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि उसका नरवाल में फलों का कारोबार है। यहां उसके साथ बठिंडी का रहने वाला रियाज अहमद मट्टू संपर्क में आया। रियाज ने बताया कि उसका भी ड्राई फ्रूट का कारोबार है। क्यों न मिलकर काम करें। दोनों के बीच विश्वास पैदा हुआ और कारोबार चला। एक दिन रियाज ने रईस से कहा कि उसके पास सेना का बड़ा कांट्रेक्ट आया है। दस करोड़ रुपये का माल भेजना है। रईस ने रियाज पर विश्वास करके ढील कर ली। रियाज को रईस ने दस करोड़ का ड्राई फ्रूट सप्लाई कर दिया। इसके बाद रियाज श्रीनगर जाकर शिफ्ट हो गया और भूमिगत हो गया। रईस ने क्राइम ब्रांच के पास जाकर इसकी शिकायत दर्ज कराई। बताया कि इस तरह से उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि इस साजिश का मुख्य आरोपी तौसीफ अहमद और उसकी मां शकीला हैं। जिन्होंने रियाज मट्टू को मोहरा बनाकर धोखाधड़ी की। क्राइम ब्रांच ने तौसीफ और उसकी मां पकड़ लिया। जबकि रियाज अहमद अभी फरार है। मामले में आगे की जांच जारी है। फिलहाल शुरूआती चार्जशीट दायर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें