14 को खुलेगा प्राचीन गुफा का रास्ता
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के श्रद्धालु मकर संक्रांति के दिन प्राचीन गुफा से दर्शन कर सकेंगे। भक्तों को इस समय का बेसब्री से इंतजार रहता है।
गौरतलब है कि हर वर्ष जनवरी में यात्रा में काफी गिरावट आती है। इस दौरान प्राचीन गुफा का रास्ता खोल दिया जाता है। इस बार 14 जनवरी को गुफा का रास्ता खोला जाएगा। इससे होकर श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन करेंगे। ब्यूरो