सांबा। जिला के बाडी ब्राह्मणा के वीरपुर में 30 दिसंबर को जिला लीगल सर्विसेज अथारिटी एवं जिला प्रशासन की ओर से मेगा लीगल सर्विसेस जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगें। इसकी जानकारी प्रिंसिपल जिला सेशन जज ने दी। उन्होंने बताया कि शिविर में केंद्र सरकार व राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर में पुराने मामलों का भी समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को ऐसे शिविरों में भाग लेकर लाभ उठाना चाहिए। ब्यूरो