शांति के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
अखनूर।
सीमा पर तनाव के चलते परगवाल और छंब सेक्टर के लोगों में दशहत व्याप्त है। लोगों ने कहा कि जब तक पाकिस्तान को सबक नहीं सिखाया जाता, तब तक शांति स्थापित नहीं होगी। सामाजिक कार्यकता धारी शर्मा ने बताया कि पाकिस्तान आतंकियों की घुसपैठ कराने के मकसद से गोलाबारी कर रहा है। भारतीय जवान अलर्ट हैं। वह रेजरों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। अब आर-पार की लड़ाई से ही समस्या हल हो सकती है।