जम्मू। स्वास्थ्य विभाग ने कश्मीर संभाग में 57 डाक्टरों को इधर से उधर किया है। इसमें एक अधीक्षक, 22 मेडिकल आफिसर (एमओ), चार डेंटल सर्जन आदि शामिल हैं।
आयुक्त सचिव डा. पवन कोतवाल की ओर से जारी आदेश में डा. अरशद हुसैन को डीएच गांदरबल, डा. सईद आबिर हुसैन को एसएमएचएस श्रीनगर, डा. गोबिंद्र जीत सिंह को इंचार्ज बीएमओ त्राल, डा. रुकसाना खान को उप अधीक्षक एमएमसी सनतनगर, डा. मेहराजुदीन सोफी को इंचार्ज डिप्टी सीएमओ गांदरबल, डा. मलिक जहूर अहमद को इंचार्ज बीएमओ गांदरबल, डा. बशीर अहमद मलिक को इंचार्ज बीएमओ खानसाहिब, डा. महमूदा जान को इंचार्ज बीएमओ सोईबाग, डा. शकील अहमद को एमओ एसडीएच चरारे-ए-शरीफ, डा. फारूक अहमद को सीएचसी हाजिन, डा. आदिल खानगो को आरएमओ बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल श्रीनगर में भेजा गया है। इसके अलावा अन्य कई डाक्टरों के तबादले भी किए गए हैं।