फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सांबा। मेडिकल इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले स्वास्थ्य विभाग में कार्य करने वाली फीमेल मल्टी पर्पज कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन से अस्पताल की सेवाएं पूरी तरह से चरमरा गई। पर्ची काउंटर भी बंद रहा और अस्पताल से लोगों को वापस जाना पड़ा। ओपीड़ी और एक्सरे भी बुरी तरह से प्रभावित रहे और कोई काम नहीं हो पाया। कर्मचारियों ने अस्पताल के सामने स्वास्थ्य विभाग एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वह अपने एक वर्ष का बकाया वेतन की मांग कर रहे थे। संगठन नेताओं के अनुसार की वह गत तीस दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। लेकिन प्रशासन और राज्य सरकार ने उन की कोई सुध नहीं ली है। उन्होंने ओपीडी, एक्सरे तक बंद करवा दिए है। यही नही यदि सरकार ने उन की मांगों को नही माना तो वह एमरजेंसी सुविधाएं भी प्रभावित कर देंगे। संगठन नेताओं ने चेतावनी दी है यदि राज्य सरकार ने हड़ताली कर्मचारियाें की मांगों को नहीं माना तो वह आगामी दिनों में जिला अस्पताल का काम काज पूरी तरह से ठप कर देंगे। जिस की जिम्मेबारी राज्य सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें