फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्लभ मूर्ति: बडगाम में 1200 वर्ष पुरानी भगवान विष्णु की प्रतिमा मिली, पुलिस ने कब्जे में लिया

Wed, 27 Jul 2022 07:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर

सार

बडगांम के गांव गुडसाठू में स्थानीय लोग एक स्थान पर खोदाई कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें यह मूर्ति मिली। लोगों ने बडगाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विष्णु मूर्ति - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बडगाम जिले के गुडसाठू गांव में खोदाई के दौरान भगवान विष्णु की तीन सिरों वाली एक दुर्लभ मूर्ति बरामद हुई है। यह मूर्ति नौंवी शताब्दी की बताई जा रही है। जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय के अधिकारी इसकी जांच में जुटे हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर गांव गुडसाठू में कुछ स्थानीय लोग एक स्थान पर खोदाई कर रहे थे उसी दौरान उन्हें यह मूर्ति मिली। लोगों ने बडगाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मूर्ति को कब्जे में ले लिया।

पुलिस ने इसकी सूचना जम्मू-कश्मीर अभिलेखागार, पुरातत्व और संग्रहालय के अधिकारियों को दी और उनसे मुख्यालय पर आकर इसकी जांच का आग्रह किया।

अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि भगवान विष्णु की यह दुर्लभ प्रतिमा लगभग 9वीं शताब्दी ईस्वी (लगभग 1200 वर्ष पुरानी) है। मूर्ति तीन सिरों वाली है और चार भुजाओं के साथ ऊपरी दाहिने हाथ में कमल है। मूर्तिकला गांधार और मथुरा कला का मिश्रण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें