बसोहली। लोकसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पोलिंग स्टेशन स्थापित करने के साथ ही उनमें मौजूद खामियों को भी दूर किया जा रहा है। इसी कड़ी में बसोहली क्षेत्र के अंतर्गत बनाए गए दो मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाओं की कमी पाई। सीएफसी वरणी और जीपीएस पठियारा में शौचालय, बिजली और पानी की सुविधा नहीं होने पर उन्हें दूसरी जगह स्थानांतरित किया गया है। बरनी के सीएफसी में बनाए गए पोलिंग सटेशन को पंचायत घर बरणी और जीपीएस पठियारा में बनाए गए पोलिंग सटेशन को डिग्री कालेज बसोहली में स्थानांतरित किया गया है।