राजोरी। कोटरंका सबडिवीजन के अंतर्गत हुब्बी गांव में एक किसान की 15 भेड़-बकरियों की अज्ञात कारणों से मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन बीमार हैं।
पीड़ित किसान आलम दीन ने बताया कि दो दिन पहले उसकी भेड़-बकरियां अचानक बीमार पड़ने लगी थीं। कोटरंका भेड़ पालन केंद्र से दवा ला कर उन्हें पिला दी थी। मगर वीरवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ने लगी व देखते ही देखते एक के बाद एक 15 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य तीन दर्जन अभी भी बीमार हैं और उनकी भी हालत गंभीर है। उन्होंने प्रशासन से भेड़ पालन विभाग के डॉक्टरों की एक विशेष टीम को मौके पर भेजने की मांग की है।