जम्मू। बिजली तारों की मरम्मत कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सैनिक कालोनी और आसपास इलाकों में बिजली 16, 17, 18 और 19 को जबकि छन्नी हिम्मत और आसपास इलाकों में बिजली 16 फरवरी को सुबह दस से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। अखनूर, परगवाल, जौड़िया, सोहल भलवाल, टांडा, चौकी चौड़ा और एमईएस अखनूर में 16 को सुबह 11 बजे से चार बजे, लाइन आईसोलेटर बदलने के कारण हीरानगर, बाड़ी ब्राह्मणा द्वितीय (हरिनगर-सांबा-सेक्शन) में 16 से 18 जनवरी तक बिजली बंद रहेगी। ब्यूरो