बिलावर। नगर कमेटी की टीम ने मुख्य बाजार का दौरा कर पंद्रह किलो पॉलीथिन जब्त किया और दुकानदारों को आगे से इनका प्रयोग नहीं करने की चेतावनी भी दी।
टीम में शामिल दर्शन कुमार और रमेश चंद्र ने बताया कि लोगों की ओर से बार-बार पॉलीथिन के प्रयोग की शिकायत आ रही थी। इसलिए त्योहारी सीजन होने के कारण टीम ने पहले से ही अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को उसी अभियान को जारी रखते हुए मुख्य बाजार में छापेमारी की गई और दुकानों से पंद्रह किलो पॉलीथिन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे। इसके साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वह इस प्रकार नियमों का उल्लंघन न करें। अगली बार अगर कोई उल्लंघन करता हुआ पाया गया तो उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।