जम्मू। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (साउथ) की टीम ने बिश्नाह क्षेत्र में पालीथिन विरोधी अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पालीथिन जब्त की। टीम में डीओ साउथ बदर हुसैन, अरशद मलिक, चंद्र कोतवाल आदि शामिल रहे। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि वे पालीथिन का इस्तेमाल न करें। यह पूरी तरह से बंद है। ब्यूरो