फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाइन शॉप बंद कराने की मांग को लेकर रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विजयपुर।
बुधवार को कसबा के वार्ड नंबर 11 और 12 के अलावा क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को वाइन शाप के खिलाफ रैली निकाली। जम्मू पठानकोट राष्ट्रीय राज मार्ग ठप कर लोगों ने वाइन शाप बंद कराने की मांग की। इस दौरान लोगों ने नशा छोड़ो धर जोड़ो और वाइन शाप बंद करो बोतल तोड़ो का नारा लगाया। इस मौके पर महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विजयपुर में जहां दुकानें खुली हैं वहां पर बच्चों के स्कूल हैं, देवी देवताओं की मंदिर है। रिहायशी कालोनियां भी हैं। ऐसी जगहों पर शराब की दुकानें खुलना सही नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी व एसडीएम अपनी टीम के साथ मौके प पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए कहा कि उनकी हर मांगें पूरी की जाएगी। तब जाकर प्रदर्शनकारियों ने यातायात खोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें