पुंछ। डीसी एवं जिला चुनाव अधिकारी राहुल यादव की अध्यक्षता में नोडल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनावों को लेकर लागू हो चुकी आचार संहिता और तैयारियों पर चर्चा की गई। उन्होंने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव आचार सहिंता का उलंघन नहीं होने दें। वहीं, जिले में स्वीप अभियान के अंतर्गत आयोजित किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। बैठक में एडीसी मलिक जादा शैराज उल हक, एडीसी मोहम्मद रशीद चौधरी, एसीआर मोहम्मद बशीर लोन, एएसपी आदिल मजीद, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।