पुंछ। सोमवार को पिछले हफ्ते की तरह एक बार फिर पुंछ-रावलाकोट बस चलाई गई। इससे 19 पीओके नागरिक चक्कां दा बाग की नियंत्रण रेखा के रास्ते आर-पार हुए। लगातार चौथे माह एक भी भारतीय नागरिक पीओके में बसे रिश्तेदारों से मिलने उस पार आ-जा नहीं सका। इस बार भी पाक प्रशासन की तरफ से किसी को भी भारतीय को पीओके जाने का परमिट जारी नहीं किया गया। उस पार से रावलाकोट-पुंछ बस में सवार होकर 15 लोग राह-ए-मिलन पार कर इस पार पहुंचे। इनमें सभी पीओके नागरिक पहली बार भारत में बसे अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए इस पार आए। किसी भी भारतीय नागरिक को पाक प्रशासन की तरफ से परमिट न दिए जाने से जिले में बसने वाले बिछुड़े परिवारों के सदस्यों में पाकिस्तान के प्रति भारी रोष व्याप्त है।